आगरा। आगरा मेट्रो डिपो पर बंदरों का आवागमन बढ़ गया है, इस कारण मेट्रो डिपो में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए मेट्रो कॉरपोरेशन ने डिपो पर कई जगह लंगूर के कटआउट लगाए हैं, समय-समय पर स्पीकर से लंगूर की आवाज भी निकाली जाती है, जिसे सुनकर बंदर दूर भाग जाते हैं।
शहर में तमाम जगह बंदरों का जमावड़ा देखने को मिलता है, जिसकी वजह से कई स्कूल, रेलवे स्टेशन और अन्य कई सरकारी संस्थानों में लंगूर के कटआउट लगाए जा चुके हैं।
अब उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा पीएसी ग्राउंड पर स्थित मेट्रो डिपो में भी बंदरों की रोकथाम के लिए लंगूर के कटआउट लगाए गए हैं। मेट्रो डिपो के आसपास और अंदर कई कटआउट लगाए गए हैं। जिससे कि बंदर मेट्रो डिपो के आसपास न भटकें।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026