आगरा। थाना फतेहपुरसीकरी के एक मामले में कोविड अधिनियम एवं धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के विरुद्ध दायर अपील में अपर जिला जज प्रथम अखिलेश कुमार पांडे की कोर्ट में आज भी सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तारीख पांच फरवरी नियत की गई है।
कांग्रेस नेताओं की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने बताया कि कोर्ट ने 5 फरवरी 2025 की तिथि नियत कर दी है। ज्ञात हो कि 19 मई 2020 को इन तीनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश- राजस्थान बॉर्डर पर बसों को जबरन उत्तर प्रदेश में प्रवेश कराने को लेकर फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा तीन नेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।
यह मामला स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अर्जुन की कोर्ट में चला था। जिसमें 29 अप्रैल 2023 को कोर्ट ने तीनों नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। लेकिन अभियोजन पक्ष द्वारा दिनांक 5 सितंबर 2023 को जिला जज की कोर्ट में उक्त निर्णय को चुनौती देते हुए अपील दायर की है। तीनों नेताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट एवं आरएस मौर्य द्वारा पैरवी की जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026