आगरा: परिवहन निगम के कर्मचारियों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन की ईदगाह डिपो शाखा का चुनाव संपन्न हो गया। ईदगाह डिपो की कार्यशाला शाखा, प्रशासनिक शाखा और संचालन शाखा का चुनाव हुआ। तीनों शाखा पर अध्यक्ष व मंत्री पद पर खड़े हुए कर्मचारियों को निर्विरोध रूप से चुना गया और शाखा की कमान उनके हाथोंके सौंपी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हक को दिलवाने और उसके शोषण को रोकने के लिए वो सदैव तत्पर्य रहेंगे। चुनाव अधिकारी रमेश पाठक की देखरेख में ये चुनाव सम्पन्न हुए।
ईदगाह डिपो स्थित रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के कार्यालय में आज ईदगाह डिपो शाखा के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में शाखा अध्यक्ष मोहम्मद अलीम, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला और रामकुमार शर्मा, महामंत्री जितेंद्र तोमर, संयुक्त मंत्री संजय तोमर, उप संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश चाहर, लेखा परीक्षक हरीश शर्मा, प्रचार मंत्री मानसिंह और मीडिया प्रभारी साजिद कुरैशी को निर्विरोध रूप से चुना गया।
इस दौरान संगठन के प्रांतीय महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इस चुनाव में संचालन, कार्यशाला और प्रशासनिक शाखों का चुनाव संपन्न कराया गया है। आगामी दिनों में आगरा क्षेत्र के अन्य डिपो में भी विभिन्न शाखों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
निविरोध चुनाव जीतकर संगठन की कमान संभालने वाले पदाधिकारी में भी हुंकार भर ली।।उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी के शोषण को रोकने के साथ साथ रोडवेज के निजीकरण को रोकने की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।
इस दौरान क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रविंद्र कुमार, नरेश कुमार दीपक दीक्षित, मनीष दीक्षित, साजिद अली, आशीष अली, अजमेरी, भानु प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, अरुण कुमार, ललित और गोपाल आदि लोग मौजूद रहे।
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - September 18, 2025
- Agra News: ताजगंज से निकलेगी 68वीं श्रीराम बारात शोभायात्रा, उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी परंपरा - September 18, 2025
- Reviving Ancient Ayurvedic Wisdom: INC Swarnaprashan Champions Child Wellness with Free Health Camps and Herbal Drops - September 18, 2025