आगरा। संजय प्लेस स्थित आगरा राइजिंग पार्क में दस जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” की पूर्व वेला में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आज कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन आगरा राइजिंग पार्क में हुआ।
कार्यक्रम के सहसंयोजक रोहित कत्याल ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले कवि एवं कवयित्री और साहित्यकारों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक एवं ताज लिटरेचर क्लब की अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा ने कहा कि विवेकानंद जयंती जिसे देश युवा दिवस के रूप में मानता है, उसके उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और साहित्य से जोड़ने का है।
कार्यक्रम में दिव्या पांडे, बृजेश पंडित, आगरा राइजिंग के सदस्य आरपी सक्सेना, नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह, शर्मा दी मीडिया प्रोडक्शन के निदेशक गौरव शर्मा, फ्रैंक एडवरटाइजर्स के निदेशक अमरीश नाथ द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, बृजेश अग्रवाल, सुरेश शर्मा, कवयित्री अनुपम दीक्षित, नेहा तोमर, विकास शर्मा, ओपी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन ताज लिटरेचर क्लब, नटरांजलि थियेटर आर्ट्स, डी मीडिया प्रोडक्शन ,कराओके क्लब, प्रैंक एडवरटाइजर्स एवं कैट व्यापारिक संगठन तथा आगरा राइजिंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से सुप्रसिद्ध कवि, कवयित्री एवं साहित्यकार काव्य पाठ करेंगे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026