आगरा: नगर निगम प्रवर्तन दल ने सोमवार को नुनिहाई औद्योगिक क्षेत्र में नाले की पटरी घेरकर बनाई गयीं तीन पक्की दुकानों को ध्वस्त करा दिया। इन दुकानों के मालिकों को पूर्व में नोटिस जारी कर दिये गए थे।
नुनिहाई स्थित पुरानी फिरोजाबाद रोड पर पुलिस चौकी के पास से गुजर रहे नाले की पटरी पर आधा दर्जन दुकानें बनी हुई हैं। इनमें तीन दुकानों का आवंटन नगर निगम से हुआ है जबकि स्थानीय निवासी बानो बेगम, शिवशंकर और कमलेश ने तीन दुकानें अवैध रूप से जमीन घेर कर बना ली थीं। इन लोगों ने दुकानों को किराये पर उठा दिया था।
नगर निगम की ओर से अवैध कब्जा धारकों को नोटिस देकर दुकानें हटाने के निर्देश दिये थे। इसके बाद इन दुकानों में ताला डालकर बंद कर दिया गया था लेकिन चेतावनी के बावजूद ये दुकानें नहीं हटाई जा रही थीं। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के निर्देश पर सोमवार को कर निरीक्षक वैभव यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने मौके पर पहुंच कर तीनों दुकानों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त करा दिया।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026