आगरा।कमला नगर बाजार में बुधवार को मोमोज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें भड़कने पर अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
कमला नगर मेन मार्केट में पेट्रोल पंप के सामने फास्ट फूड के स्टॉल हैं। बुधवार सुबह मार्केट में बनी मोमोज की दुकान में आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगी। अफरा तफरी मच गई।
लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर, आग की लपटें बढ़ गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा सामाान जल गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026