
आगरा। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से रेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित विल्हैनी क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना मामा के घर आई एक किशोरी के साथ घटित हुई थी। जानकारी के अनुसार किशोरी अपने मामा के यहां आई हुई थी, तभी गांव के एक युवक ने स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।
किशोरी के परिजनों ने इस मामले में थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम (बाल यौन अपराधों से संरक्षण कानून) के तहत अभियोग पंजीकृत किया था।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक अभिषेक ठाकुर पुत्र लोकेंद्र सिंह लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास विल्हैनी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026