आगरा। नववर्ष के अवसर पर गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तर विजयनगर, आगरा में सप्तशक्ति संगम का द्वितीय कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति में आत्मगौरव के भाव को सुदृढ़ करना तथा दायित्वबोध का जागरण कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के तिलक के पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती गरिमा ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया। सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती प्रीति त्यागी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार रेखा शर्मा नागपाल ने मंच से महिलाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नारी केवल शक्ति नहीं, बल्कि सृष्टि का आधार है और उसके साहस, संस्कार एवं संकल्प से ही समाज का निर्माण होता है।
मुख्य अतिथि महान समाजसेविका डॉ. गरिमा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती रमा पचौरी ने महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को राष्ट्र विकास की आधारशिला बताते हुए ओजपूर्ण विचारों से उपस्थित नारी समुदाय को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं संयुक्त परिवार व्यवस्था को सशक्त बनाए रखने में योगदान देने वाली विशिष्ट माताओं को सम्मानित किया गया। वहीं सावित्रीबाई फुले, किरण बेदी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर आधारित पात्र मंचन ने सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में लगभग 143 माताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रीमती प्रीति त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर विजयनगर के आचार्यों का विशेष योगदान रहा। प्रस्तुत झांकियों की प्रबंध समिति एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
अंत में नारी शक्ति द्वारा अपनी सप्तशक्ति के जागरण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
- शुभ मुहूर्त में अमंगल: वृंदावन में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद धूं-धूं कर जला होटल, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, 3 लोग झुलसे - February 11, 2026
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026