आगरा। शहर में लगातार बढ़ रही शीतलहर, घने कोहरे और शून्य दृश्यता की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
अत्यधिक ठंड, कोहरा और जीरो विजिबिलिटी की संभावना को लेकर जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। महा निदेशक स्कूल शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी आगरा द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन एवं समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक शुक्रवार को शैक्षणिक कार्य पूर्णतः स्थगित रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी विद्यालय द्वारा निर्देशों की अनदेखी किए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
- प्रभु श्रीराम सबके हैं…”अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से 1 करोड़ हिंदुओं की होगी घर वापसी”: तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य का बड़ा बयान - November 13, 2026
- आगरा में रेट्रो थीम पर सजा भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा का दीपावली महोत्सव, मुमताज से अमिताभ के अंदाज में दिखे सदस्य - November 13, 2026
- “ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन अखिलेश की जिन्नावादी मानसिकता की उपज”: यूपी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह का तीखा हमला - November 13, 2026