आगरा। माथुर वैश्य मण्डलीय परिषद् की आगरा महिला मण्डल शाखा का होली मिलन समारोह अमित गुप्ता सर्राफ स्मृति नगर, नवरंग भवन विजय नगर में आयोजित किया गया। इस दौरान कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में ईश वंदना स्वागत अध्यक्ष कंचन अवनीश गुप्ता ने प्रस्तुत की। दीप प्रवज्ज्लन राधा राजकुमार गुप्ता, आशा विनोद गुप्ता, निर्मला हरिओम गुप्ता और नलनी अशोक गुप्ता ने किया।
समारोह में आगरा के सभी महिला मंडलों की महिलाओं ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को चन्दन और गुलाल लगा कर होली खेली। समारोह में फूलों की होली, लट्ठमार होली एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। समाज की कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता के साथ छात्र-छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की गई।
अतिथि सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन उपमा ने किया। धन्यवाद मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर संयोजिका नीरा दिनेश गुप्ता, सह संयोजक शालिनी दिनेश गुप्ता, बाबू रोशन लाल, श्रीभगवान रैपुरिया, मंडल संरक्षक विनोद सर्राफ, मंत्री अचल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, अवनीशकंत गुप्ता, शोभा सुधीर गुप्ता, अनुराधा मनोज गुप्ता, अंजलि, श्रुति, कल्पना, अलका, अंजना, कुमकुम, पदमा संध्या आदि मौजूद रहे।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026