आगरा: थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मानसनगर में स्थित एक जूते की फैक्ट्री में गुरुवार की तड़के भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की पांच दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
मानसनगर में अजीत फुटवियर के नाम से जूते की फैक्ट्री है। फैक्ट्री रिहायशी इलाके के बीच में है। लोगों ने बताया कि रात करीब 4.30 बजे आस-पास के लोगों ने फैक्ट्री में आग की लपटें उठते देखीं। उन्होंने सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग दहशत में आ गए।
सुबह 4:30 बजे के आसपास, आस-पास के लोगों ने फैक्ट्री में आग की लपटें उठते देखीं। उन्होंने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी।
थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग दहशत में आ गए। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों में धमाके हो रहे थे। फैक्ट्री के आस-पास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं।
फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 5:40 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत ही दमकलों को रवाना कर दिया गया। पांच दमकलों ने सुबह करीब सात बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन कर्मियों ने फैक्ट्री परिसर के चौथाई हिस्से में ही आग को नियंत्रित कर लिया।
आग लगने का सही कारण तुरंत ज्ञात नहीं हो सका। फैक्ट्री दो फ्लोर में बनी हुई है। नीचे के फ्लोर में अडेहसिव के चार-पांच ड्रम रखे थे, उनमें भी आग लग गई। आग लगने का सही कारण तुरंत ज्ञात नहीं हो सका।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026