आगरा: जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन कार्रवाई की।
राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 275 वाहनों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 12 वाहनों को विभिन्न थानों और चौकियों में अवरुद्ध / जब्त किया गया। वहीं, 18 वाहनों के ओवरलोडिंग या बिना अंतरराज्यीय खनन परमिट के पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा 51 वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने, बिना नंबर प्लेट या धुंधली नंबर प्लेट के कारण चालान किया गया।
संयुक्त अभियान में शामिल रहे विभाग
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम में राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने कई मार्गों और खनन क्षेत्रों में अचानक चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों और खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया।
जिलाधिकारी का सख्त रुख
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि, “अवैध खनन और ओवरलोडिंग जनहित के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसे कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी।”
निरंतर जारी रहेगा अभियान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। विभागीय टीमें प्रतिदिन निरीक्षण कर रही हैं ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो और खनन एवं परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा सके।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026