आगरा: अगर आप किसी बुजुर्ग को दिखाने के लिए जिला अस्पताल आ रहे है और आपकों दूसरे व तीसरे फ्लोर पर चिकित्सक से परामर्श लेने जाना है तो जरा संभल के अपने मरीज को लेकर जाइये क्योंकि आगरा जिला अस्पताल की दोनों लिफ्ट खराब है। दोनों लिफ्ट के पार्ट्स खराब हो गए है वही मेंटेनेंस का काम देखने वाली कंपनी को भी पिछला भुगतान नही हुआ है। जिससे कंपनी ने हाथ खड़े कर दिये है।
आपकों बताते चले कि लगभग 15 दिन से जिला अस्पताल की दोनों लिफ्ट खराब हो गई है। एक लिफ्ट उससे पहले से ही खराब चल रही थी। बताया जाता है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस का काम ओटिस कंपनी देखती है और इस कंपनी की मेंटेनेंस का पेमेंट जिला अस्पताल ने नही किया है। लगभग 2 लाख 42 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि जिला अस्पताल पर है। ऐसे में जो बुजुर्ग मरीज आ रहे है वो या तो सीढ़ियों को पकड़कर चढ़ रहे है या फिर उनका परिजन उनकी लाठी बना है। बुजुर्गों को चढ़ने व उतरने में खासा परेशानी हो रही है।
इस मामले को लेकर सीएमएस एसके वर्मा का कहना है कि एक लिफ्ट पहले से खराब चल रही थी दूसरी भी 15 दिन से खराब है।।इस समय दोनों लिफ्ट खराब है। मेंटेनेंस का काम देख रही कंपनी को बोला है लेकिन पिछला पेमेंट न होने से वो लिफ्ट सही करने नही आ रहे है। जिससे बुजुर्ग मरीजों को परेशानी हो रही है।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026