आगरा: ताजमहल में आज शनिवार को एक ईरानी पर्यटक बेहोश होकर गिर गया। साथ आई महिला व गाइड ने उसे संभाला। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारी पर्यटक को व्हील चेयर पर परिसर से बाहर लाए। एंबुलेंस में पर्यटक को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा गया। जहां जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
ताजमहल के फोरकोर्ट एरिया में ईरान से आया पर्यटक अचानक ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। ये देख उसके साथ मौजूद महिला पर्यटक और गाइड ने उसे संभाला। सूचना पर क्यूआरटी ने व्हील चेयर पर पर्यटक को बैठाया। ताजमहल परिसर से बाहर लाकर एंबुलेंस में प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा गया। हॉस्पिटल में जांच में पता चला कि शुगर लेवल एकदम गिर गया था। डॉक्टरों ने जरूरी दवाएं देकर पर्यटक को होटल वापस भेज दिया। आराम करने की सलाह दी गई है।
ताजमहल में पर्यटकों के गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2023 नवंबर में ताजमहल में फ्रांसीसी पर्यटक बर्नियर डेनिस चार्ल्स विंसेंट पूर्वी नौबतखाना के पास पाथवे पर फिसल गए थे। इससे उनके पैर में एड़ी के पास हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। वर्ष 2023 अक्टूबर में मुख्य मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय इटली के पर्यटक डेनिलो गुएरी गिर गए थे। उनका कंधा व पीठ छिल गई थी। वर्ष 2023 नवंबर में ही वीडियो प्लेटफार्म से पश्चिम बंगाल की पर्यटक नीचे गिर गई थीं। महिला की कमर व पैर में फ्रैक्चर हुआ था।
- बदलाव की पहल: समाज सेवा के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे मदद का हाथ -श्री धनंजय कुमार - September 14, 2026
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026