आगरा: श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार द्वारा 22 व 23 दिसंबर को गोवर्धन में आयोजित होने वाले दो दिवसीय 56 भोग मनोरथ के संदर्भ में बुधवार को यहां आमंत्रण यात्रा निकालकर शहर वासियों को 56 भोग आयोजन के लिए निमंत्रित किया गया।
आमंत्रण यात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, किनारी बाजार, दरेसी, कचहरी घाट, बेलन गंज, छत्ता बाजार आदि राम बरात मार्ग से निकाली गयी। आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने किया। श्रीगिरिराज जी की भव्य और झांकी हाइड्रोलिक रथ पर विराजित थी। रथ के आगे काष्र्णि संत हरिओम जी महाराज ने नारियल फोड़ा और आरती उतारी। इस अवसर पर बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत सुनील नागर सहित संस्था के अजय गोयल, मनोज गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने भी आरती उतारी।
आमंत्रण यात्रा की अगुवायी ढोल नगाड़ों के साथ विध्न विनाशक गणेश जी की झांकी कर रही थी। इसके बाद शिवजी, कैला देवी, रामलला व अंत में रंग बिरंगी रोशनी, फूलों से सुसज्जित, श्रीगिरिराज धरण की झांकी का रथ था। आमंत्रण यात्रा का शहर की सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्था व भक्तों ने भव्य स्वागत किया। आमंत्रण यात्रा मार्ग पर 50 से अधिक स्वागत द्वार बनाए गये थे।
प्रदीप अग्रवाल व नितिन अग्रवाल ने बताया कि आमंत्रण यात्रा मार्ग पर सभी शहरवासियों को माखन मिश्री की टिक्की प्रसाद के रूप में वितरित की गई। आरएस गुप्ता और मनीष बंसल ने बताया कि 19 दिसंबर को श्री गिरिराज जी के नाम की मेहंदी लगाई जाएगी।
योगेश बंसल, विष्णु गोयल, संजीव रस्तोगी, सुबोध यादव ने आमंत्रण यात्रा का संचालन किया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026