आगरा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समिति ने पद्मश्री शिवानन्द योगाचार्य के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। योगानंद के निधन पर संस्था के सदस्यों द्वारा पश्चिमपुरी स्थित संस्था के हरिकृष्ण वरिष्ठ जन सम्मान भवन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
30 नवंबर 2019 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में श्री शिवानन्द को अंतर्राष्ट्रीय वसुंधरा रत्न पुरस्कार से अलंकृत किया गया था। उस समय उनकी उम्र 122 वर्ष थी। उनको इस सम्मान हेतु संस्था ने हवाई जहाज द्वारा कोलकाता से आमंत्रित किया था। उनके साथ एक सहायक भी थे, यह पुरस्कार प्रमुख प्रायोजक जेसी चौधरी संस्थापक, चार धाम वृंदावन , जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज अयोध्या, बल्लभवैष्णवाचार्यश्रीयदुनाथश्रीजी महाराज सूरत, गौड़ीय वैष्णवाचार्य पूज्य अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज वृंदावन, बोद्ध गुरू भिक्षु संघसेना, लेह, लद्दाख,द्वारा संयुक्त रूप से वसुंधरा रत्न से अलंकृत किया था।
उस समय योगाचार्य ने अपना योग का भी प्रदर्शन करके सभी दर्शकों को अंचभित कर दिया था। इस पुरस्कार हेतु संस्था के प्रति आभार प्रकट किया था। वर्ष 2022 में उनको पद्मश्री सम्मान से भारत सरकार ने अलंकृत किया था।
श्रद्धांजलि देने वालों में डा. वीडी अग्रवाल, डा. गिरीश सी गुप्ता, जनरल पी दत्ता, रमाशंकर गोयल, कर्नल नायडू आदि शामिल थे।
- पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के 12,200 गांवों तक पहुंचेगी बस सेवा, ओला-उबर पर लागू हुए नए नियम - March 10, 2026
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, खतौनी से मिलान अब अनिवार्य - March 10, 2026
- मिडिल ईस्ट वॉर का असर: व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक, 5 लाख लोगों के सामने खाने का संकट - March 10, 2026