आगरा: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर मामा और भांजे को लाखों रुपये की चपत लगा दी। लाखों रुपये के बदले उन्हे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए गए। विभाग में नौकरी के लिए गए तो उन्हें अपने साथ ठगी होने की जानकरी हुई। पीड़ितों ने अब पुलिस से सहायता मांगी है और उनके साथ ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
राजपुर चुंगी के गोविंद नगर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि ताजगंज के टीवी टावर निवासी वीरू शर्मा से उनकी जान पहचान थी। उसने 8 लाख रुपये में पत्नी की शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के लिए बोला। इस पर उन्होंने हां कर दी। दस्तावेज लेकर पत्नी के साथ कमिश्नरी में बुलाया। वहां उसने राज शर्मा से उनकी मुलाकात कराई। उसने खुद को शिक्षा मंत्री का पीए बताया और ऑनलाइन एक रजिस्ट्रेशन किया। इसके बदले में 3200 रुपये भी लिए और नौकरी लग जाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान राज शर्मा ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त किया कि आपकी नौकरी लगेगी और इसके लिए एक हफ्ते के बाद लखनऊ से आपके के पास फोन भी आएगा। इस बीच दोनों ने कई बार मुलाकात कर 6 लाख रुपये ऐंठ लिए लेकिन पत्नी की नौकरी नहीं लगवाई। नौकरी के लिए उन दोनों ने कहा कि अभी बीएसए बदल गया है, दूसरा आने पर नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।
इस बीच वीरू शर्मा ने एकलव्य स्टेडियम में भांजे की नौकरी लगवाने के लिए बोला। उसकी भी नौकरी लगवाने के नाम 2 लाख रुपये ले लिए। भांजे की तीन दिन ट्रेंनिग भी कराई। इसके बाद पत्नी और भांजे की नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी लाकर दे दिए। पीड़ित जब उस विभाग में नियुक्ति पत्र लेकर पहुँचे तो विभागीय अधिकारी भी सकते में आ गए क्योंकि विभाग में कोई वैकेंसी नहीं है। नियुक्ति पत्र देखा तो पता चला कि फर्जी थे।
ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026