आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। यह घटना सिकंदरा-बोदला रोड पर देवीराम फूड सर्किल के पास हुई, जहां मिलन नाम के एक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गोली बेहद नजदीक से कनपटी पर मारी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक सवार युवक वहां आए और मिलन पर सीधे फायर कर मौके से फरार हो गए। सिकंदरा क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा दिखाए गए इस दुस्साहस से दहशत का माहौल है। बताया गया है कि युवक देवीराम फूड सर्किल के सामने कार से उतरकर कुछ खाने जा रहा था। इसी वक्त दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए और मिलन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही मिलन लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
इस घटना स्थल पर देवीराम फूड सर्किल पर पहले से मौजूद लोग दहशत में आ गये। उधर गोली लगने से घायल हालत में मौके पर पड़े मिलन को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से भी जोड़कर देख रही है, हालांकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है।
आगरा में पिछले तीन दिनों में गोली चलने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले थाना ताजगंज और न्यू आगरा क्षेत्र में भी बदमाशों ने अवैध हथियारों के दम पर पुलिस को खुली चुनौती दी थी।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026