आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अग्रवाल साड़ी सेंटर में बुर्का पहनी दो महिलाओं ने बड़ी चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। दुकान से साड़ियों के छह बंडल चोरी कर अपने बैग में रखते हुए दोनों महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट तौर पर कैद हो गईं।
दुकान पर काम करने वाली युवतियों ने संदेह होने पर सतर्कता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया और तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। उनका चोरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस पूछताछ में बड़े गैंग का खुलासा संभव
पुलिस अब दोनों महिलाओं से सख्ती से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि बुर्का पहनकर चोरी की यह कोई पहली वारदात नहीं, बल्कि यह महिलाएं पहले भी कई दुकानों में इसी तरीके से चोरी कर चुकी हैं।
शाहगंज क्षेत्र सहित अन्य बाजारों के व्यापारियों ने भी बताया कि उनकी दुकानों पर भी पूर्व में बुर्का पहनी महिलाएं चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं।
क्या बड़ा गैंग सक्रिय?
घटना के बाद यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इस चोरी गैंग में सिर्फ दो ही महिलाएं शामिल हैं या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस की पूछताछ में इस गैंग से जुड़े और सदस्यों का खुलासा हो सकता है।
फिलहाल थाना शाहगंज पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर दी है और मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट: लक्ष्मण शर्मा, up18 न्यूज़ आगरा
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026