आगरा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण कल्याण सिंह की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए आगरा जनपद के अछनेरा ब्लॉक स्थित नगला अरुआ गांव में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रविवार को प्रतिमा स्थापना से पूर्व भूमि पूजन का आयोजन विधि-विधान से किया गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, लोधी समाज के प्रतिनिधि व कई जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।
सांसद चाहर ने कहा कि बाबूजी का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित था। उनकी सादगी और निर्णय लेने की दृढ़ता आज भी प्रेरणास्रोत है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, इसलिए उनके संसदीय क्षेत्र के इस गांव में प्रतिमा स्थापित की जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे ये लोग
गुड्डू चाहर, लाल सिंह लोधी, कुंदन सिंह लोधी, विशम्भर दयाल, अनेक सिंह वर्मा, लाखन सिंह प्रधान, जितेंद्र वर्मा प्रधान, खरगा प्रधान और लटोरी सिंह।
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026
- शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का ‘धर्मयुद्ध’: कल यूपी के सभी 75 जिलों में सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता, PM को भेजेंगे ज्ञापन - February 24, 2026
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026