Agra News: भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जनसंघ के पुराने कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, जमकर की गई आतिशबाज़ी

स्थानीय समाचार

आगरा। भाजपा के स्थापना दिवस पर आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करने के बाद पार्टी नेतृत्व ने जैसे ही जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं का स्वागत और सम्मान किया तो पूरा कार्यक्रम परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समाँ बांध दिया। ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल और एमएलसी विजय शिवहरे आदि ने किया।

भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने जनसंघ के समय में पदाधिकारी रहे किशन खंडेलवाल, नवीन जैन, जवाहर खंडेलवाल, देवेंद्र शर्मा, सतीश अग्रवाल, गोविंद सिंघल, प्रतुल भार्गव, विपिन राजोरिया आदि को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।

एकता जैन के नेतृत्व में बच्चों ने धार्मिक गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता दुर्विजय शाक्य ने भारतीय जनता पार्टी को केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, पूरी विचारधारा बताया। पूरा भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय रंगारंग सजावट एवं गुब्बारों से सजाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद युवा मोर्चा द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई। मिष्ठान वितरण के बाद सभी लोगों ने भंडारे की प्रसादी का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमेंद्र शर्मा, टी एन अग्रवाल, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, राहुल सागर, संजय अरोरा, मनोज राजोरा, रोहित कत्याल, अभिषेक गुप्ता, विक्रांत तिवारी, स्वीटी कालरा, करुणा निधि गर्ग, रितेश भारद्वाज, शैलू पंडित, गौरव राजावत, उपमा गुप्ता, निधि शर्मा, कुमकुम उपाध्याय, कुशल गोयल, आदित्य अग्रवाल, रवि सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh