आगरा। अछनेरा कस्बे में चोरों ने एक कंपोजिट शराब ठेके की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई। पीड़ित चंचल सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी अभुआपुरा ने बताया कि चोर ठेके की दराजों को तसल्ली से खंगालते हुए करीब 50-60 हजार रुपये नकद और बीयर की बोतलें चुरा ले गए।
चोरों का यह कारनामा ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि कैमरे में एक ही चोर दिख रहा है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर एक से ज्यादा थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने अपने चेहरे को कपड़ों से ढंका हुआ था और वह बिना किसी हड़बड़ी के तसल्ली चोरी को अंजाम दे रहा है। चोर ठेके की मेज की दराज खोलता है और उसमें रखे नोटों को निकालता है। यह लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक महीने में कस्बे में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी पर अंकुश नहीं लग पाया है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
थाने के पास इस तरह की वारदात से साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की गश्त और निगरानी में भारी चूक है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है।
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026