आगरा: दिल्ली पुलिस ने नीरज बवाना गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश यूपी के आगरा में कोर्ट के बाहर अपने प्रतिद्वंद्वी की हत्या की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने उन्हें खाटू श्याम मंदिर अलीपुर के पास से दबोचा। उनके कब्जे से दो पिस्टल और 22 कारतूस बरामद भी हुए।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पंकज ठाकरान की टीम राहुल उर्फ नकटा और कमलजीत की तलाश में जुटी थी। दोनों बदमाश दिल्ली के हरि नगर और रानीबाग में हुई लूट में वांछित थे। दोनों ने राजस्थान में भी पुलिस की वर्दी में लूट की थी। टीम को विगत नौ दिसंबर को सूचना मिली कि दोनों बदमाश खाटू श्याम मंदिर अलीपुर में कार से आने वाले हैं। एसआई अमित प्रजापति की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे आगरा कोर्ट के बाहर अपने प्रतिद्वंद्वी की हत्या की तैयारी में जुटे थे। पता चला कि वर्ष 2017 में राहुल लांबा नामक शख्स ने सुल्तानपुरी इलाके में राहुल नकटा को गोली मारी थी। इसके बाद से राहुल बदला लेने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी ने बताया कि उसने ई- कोर्ट के जरिये पता किया कि जमानत पर बाहर चल रहे राहुल लांबा की जनवरी में आगरा कोर्ट में पेशी है। इसके लिए उन्होंने खाकी वर्दी में हत्या की साजिश रची थी।
योजना थी कि दिल्ली पुलिस की वर्दी में वे कोर्ट के गेट के बाहर खड़े रहते। राहुल तारीख पर हाजिर होने के लिए आता तो गेट पर ही उसकी हत्या कर देते।
आरोपियों ने बताया कि किंग्सवे कैंप स्थित दुकान से उन्होंने दिल्ली पुलिस की वर्दी सिलवाई थी। जब दर्जी ने पूछा तो उन्होंने खुद को नाटक कंपनी में काम करने वाला बताया दिया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026