आगरा। यदि आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं तो जरा संभलकर निकलें, कहीं आपको रास्ते में जाम का सामना न करना पड़ जाए। सड़कों पर माता रानी के भक्त उनकी प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से निकल चुके हैं। साथ ही दशहरा भी आज मनाया जा रहा है। इसके तहत घरों में शस्त्र पूजन भी किया जा रहा है।
आज नवमी और दशहरा दोनों ही मनाए जा रहे हैं। हालाँकि अधिकांश परिवारों ने शुक्रवार को नवमी पूजन कर लिया था पर आज भी कई परिवारों में नवमी का पूजन किया जा रहा है। इसके बाद दशहरा पूजन भी होगा।
नवरात्र प्रारंभ होते ही इस बार भी शहर के कई क्षेत्रों माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गईं थीं। नौ दिन तक इन पंडालों में भजन-कीर्तन होते रहे। आज इन प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए यमुना के घाटों पर ले जाया जा रहा है।
माता के भक्त गाजे-बाजे के साथ झूमते- नाचते यमुना के घाटों पर पहुँच रहे हैं। कैलाश घाट, हाथी घाट, बाल्केश्वर व दशहरा घाट पर प्रशासन की से खुदवाए गये पानी के गड्ढों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया रहा है।
पुलिस ने इसके चलते जीवनी मंडी मार्ग बंद कर रखा है और साथ ही पुलिस ने एडवाएजरी जारी कर पूर्व में सचेत कर दिया था।
नगर निगम ने किए खास इंतजाम
दुर्गा विसर्जन को देखते हुए आगरा नगर निगम ने हाथी घाट में खास इंतजाम किए थे । हाथी घाट यमुना किनारे नगर निगम ने दो विसर्जन कुंड का अस्थायी निर्माण किया जिसमें भक्त जन अपनी माता की मूर्तियों का विसर्जन कर रहे है । नगर निगम की टीम पूरी मुस्तेदी के साथ सुबह से देर रात तक डटी रही ।
- आगरा में भाजपा नेता के 19 साल पुराने नौकर के लापता होने से हड़कंप: यमुना किनारे मिले मोबाइल और कपड़े, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - October 4, 2026
- आगरा में पति-देवर को पुलिस द्वारा ले जाने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा: मथुरा पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर की कार्रवाई, महिला ने जताई थी अनहोनी की आशंका - October 4, 2026
- देखि रूप मोहिं नयन न तृप्ता…आगरा में भव्य रामलीला का पांचवां दिन: धनुष भंग होते ही गूंज उठा जनकपुर, प्रभु श्रीराम के गले में पड़ी माता सीता की जयमाला - October 4, 2026