आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद मार्ग के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं के होर्डिंग को फाड़ने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक पंकज कसाना समाजवादी पार्टी की छात्र विंग का जिलाध्यक्ष है।
इस बीच नगर निगम ने शहर में लगाए “बटेंगे तो कटेंगे…” वाले होर्डिंग्स हटवा दिए। इन्हें हटवाने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया, सिर्फ यही कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भाजपा समर्थकों ने शहर में कई जगह ये होर्डिंग्स लगवाये थे। इस पर बड़े अक्षरों में “बटेंगे तो कटेंगे’ लिखा था। नीचे छोटे अक्षरों में दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश और कार्यकर्ताओं के नाम लिखे थे।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंकज कसाना की गिरफ्तारी की गई। सपा नेता की गाड़ी सीसीटीवी में नजर आई थी। फतेहाबाद रोड पर लगे होर्डिंग को मंगलवार रात फाड़ दिया गया। भाजपा नेता जीतेश स्वरूप ने बसई चौकी में इसकी शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि मंगलवार रात पंकज कसाना साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार से आया। नारेबाजी करते होर्डिंग को फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पंकज कसाना, सैंया का रहने वाला है।
इस बीच समझा जाता है किसी भी नए विवाद को रोकने और आपसी सौहार्द्र बनाए रखने के लिए नगर निगम ने शहर में लगाए “बटेंगे तो कटेंगे…” वाले होर्डिंग्स हटवा दिए। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने मीडिया से कहा, “हमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिले थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।”
दूसरी ओर होर्डिंग्स लगवाने वाले विकास गुप्ता ने कहा कि उनकी जानकारी के बिना यह होर्डिंग्स हटवा दिए गए। दिवाली के बाद वह इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करेंगे। उनका कहना था कि इस होर्डिंग पर कोई विवादित बात नहीं थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके नेता हैं। उन्होंने जो कहा है, वह सत्य है। “बटेंगे तो कटेंगे…’ का संदेश सभी हिंदुओं को एकजुट रहने के लिए है।
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026