आगरा। रामबाग फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा फ्लाईओवर पर विगत रात्रि दो बाइकों भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार कई फीट उछलकर फ्लाई ओवर से नीचे गिर गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रात्रि करीब साढ़े नौ बजे दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। एक बाइक पर तीन तो दूसरी पर दो युवक थे। लोगों ने बताया कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक बाइक पर पीछे बैठा युवक कई फीट ऊंचा उछलकर करीब 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों की शिनाख्त के बाद उनके परिवार वोलों को सूचना दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक मृतक फिरोजाबाद का बताया गया है।
युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। दिवाली की रात हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में चीख पुकार मच गई।
- Agra News: 26 नवंबर से होगा द्वितीय ‘सुरेश विभव मेमोरियल मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग’, 12 स्कूलों की टीमें लेंगी भाग - October 28, 2025
- योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 46 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM और मंडलायुक्त बदले गए - October 28, 2025
- जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का नाम बिहार-बंगाल दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में दर्ज, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस - October 28, 2025