16 मार्च को शिकोहाबाद, 18 मार्च को मथुरा में परिचर्चा, 21 मार्च को बैठक, 22 मार्च से आगरा में धरना
Agra, Uttar Pradesh, India.यू0पी0 बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया कि आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज के क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना के लिए संघर्षात्मक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 16 मार्च 2021 को पाली इं. कॉ. शिकोहाबाद में तथा 18 मार्च 2021 को मथुरा में ‘आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की आवश्यकता: औचित्य, प्रयास और सुझाव’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी है।
इसी तारतम्य में 22 मार्च से 25 मार्च 2021 समय दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक चार दिवसीय सांकेतिक धरना मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा के कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित सांकेतिक धरना कार्यक्रम के लिए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बनवारी लाल राजपूत निवासी-ट्रान्स यमुना कॉलोनी, आगरा को कार्यक्रम ‘‘प्रभारी’’ नियुक्त किया गया है। धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजपूत को आगरा के 15 विकास खण्डों में शिक्षकों एवं अभिभावकों से सम्पर्क कर धरना स्थल पर लाने का दायित्व सौंपा गया है।
डॉ. नरवार ने बताया कि धरना कार्यक्रम सम्बन्धी व्यवस्थाओं एवं तैयारी की दृष्टि से 21 मार्च, 2021 को दोपहर 12 बजे से नागरी प्रचारिणी सभा पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी है।
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026
- The Place Where Luck Never Sleeps for UK is LolaJack Casino - October 5, 2026
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026