अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा अतिथिवन में उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया गया तीजोत्सव
आगरा। हरियाली तीज उत्सव में सावन के गीतों की खूब बहार छायी। मस्ती व उमंग के साथ मनाए गए हरियाली तीज त्सव में आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सुहाग चिन्ह व पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। मायके में सखियों संग की जाने वाली मस्ती और शरारतें मानों करवट लेकर फिर लौट आयी।
अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा आयोजित तीज उत्सव की मस्ती और उल्लास ने बचपन में मायके में मनायी जाने वाली तीज की यादों को फिर ताजा कर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली हर सखी का कुछ सा ही अनुभव था, जहां सभी को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए, जिससे लोगों में पर्यावरण को स्वस्छ और सुन्दर बनाए रखने के प्रति जागरुकता बनी रहे।
वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित अग्रवाल संगठन रामबाग के तीजोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. सीमा अग्रवाल, ममता गोयल, ममता अग्रवाल ने मां सरस्वती का पूजन पर उनकी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष निशा सिंघल ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर किया। कहा कि हरियाली तीज वह त्योहार है जो सभी सखियों सहेलियों को एक टूट बंधन में जोड़कर रखता है।
महिलाओं ने सावन के गीत और मल्हार गाकर तीजोत्सव का खूब लुत्फ उठाया। नृत्य किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अरी बहना अखियां हैं प्यासी…, गौरा झूला झूल रही…, सावन में मोरनी बनकर…, झूला तो पड़ गयो… जैसे गीतों पर नृत्य कर सखियों ने खूब लुत्फ उठाया।
संचालन राजेश अग्रवाल व कार्यक्रम का संयोजन जहान्वी सिंघल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रेनू, शशि, रमा, नीलम, संतोष, कोमल, कृष्णा, रेखा, सुनीता, रानी, प्रियंका, जूली, गीता, सरिता, चंचल, प्रीति, अनीता, ग्रीष्मा, लता, अरुणा आदि उपस्थित थीं।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- पंजाबी पॉप सेंसेशन और रैपर दिल संधू ने स्टाइल में मनाया जन्मदिन, खुद को गिफ्ट की ₹3 करोड़ की लग्ज़री घड़ी - July 20, 2025
- कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग सीजन 3 के लिए घोषित किया ओपन ट्रायल्स - July 20, 2025
- जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 23 जुलाई को आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव खोलेगी - July 20, 2025