आगरा: जीआरपी आगरा कैंट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी आगरा कैंट ने हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ एक कोच अटेंडेंट को पकड़ा है जिसके पास से 40 हरियाणा अंग्रेजी शराब की बोतले बरामद हुई है। जीआरपी ने कोच अटेंडेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया और हरियाणा मार्का की अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया।
ट्रेनों में आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एंव अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतू जीआरपी आगरा कैंट जुटी हुई है। आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची समता एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान जीआरपी के कोच नं- एच-1 में पहुंची तो अटेन्डर सीट के नीचे से 40 बोतल अवैध शराब अग्रेजी हरियाणा मार्का बरामद की बरामद की और कोच अटेण्डेण्ट को हिरासत में ले लिया।
अभियुक्त का नाम व पता:-
विवेक कुमार पुत्र बसन्त कुमार साहू निवासी उरैली रसूलपुर थाना कुआक्या जिला जाजपुर उडीसा उम्र 20 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण:-
40 बोतल अवैध शराब अग्रेजी हरियाणा मार्का क्रमशः 25 बोतल JOHNNIE WALKER RED LABEL मार्का, 14 बोतल OAKSMITH INTERNATIONAL BLENDED WHISHY मार्का , 01 बोतल CHIVAS REGAL का बरामद होना । कीमत लगभग – 100000/-रूपये
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान:-
दिनांक 15.06.2024 प्लेटफोर्म न0- 1 खड़ी ट्रेन नं0- 12808 समता एक्सप्रेस के कोच नं- एच- 1 अटेन्डर सीट ।
अपराध का तरीक़ा:-
जीआरपी के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वो कोच अटेण्डेण्ट/सुपरवाइजर है। ट्रेन से जो शराब बरामद हुई है उसे वो हजरत निजामुद्दीन से लेकर आया है और विशाखापट्नम छोड़ने के लिये ले जा रहा था। जिसके एवज में मुझे कुछ रुपए मिलते। पैसे के लालच में आकर मैने यह कार्य किया है।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026