आगरा। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर आज महागौरी माता का पूजन किया गया। साथ ही कई परिवारों में कन्या-लांगुर का पूजन करने के साथ उनको भोजन कराया। मंदिरों में भी सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार अष्टमी तिथि को सर्वार्थ सिद्धि, पंचग्रहि जैसे राजयोग बने हैं। मां भगवती की पूजा करने वाले उपासक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
नवरात्र में अष्टमी और नवमी का विशेष महत्त्व है। कई परिवारों में अष्टमी का पूजन कर कन्या- लांगुर को भोजन कराया जाता है। सुबह से बच्चों का टोला कालोनियों और मोहल्लों में निकल आया और जिन घरों में अष्टमी का पूजन होता है, वहां कन्या-लांगुर के रूप में इनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया।
इधर देवी मंदिरों में भी भक्तों का रैला लगा रहा। माता रानी की पूजा अर्चना कर भक्तों ने माता रानी परिवार में खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। शहर में कई सामाजिक संगठनों ने भी कन्याओं को भोजन कराया।
आज रात से ही नवमी प्रारंभ हो जाएगी। कल रामनवमी मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिरों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। दिन में कई स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026