आगरा। ताजमहल जाने वाले यमुना किनारा रोड पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रेलवे पुल के नजदीक झाड़ियों में अचानक आग सुलग उठी।
धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में धुआं फैल गया और आवाजाही प्रभावित होने लगी।
स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगातार बढ़ती देख मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया था।
पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए लोगों को आग के निकट जाने से रोक दिया और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित बनाया। फायर विभाग की टीम ने पानी फेंककर आग पर काबू पाया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘इस्तीफा दें या न दें, हमारा आंदोलन जारी रहेगा’—CEC विवाद को लेकर आक्रामक तेवर में नजर आए राहुल गांधी - September 30, 2026
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026