आगरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आपसी फूट बढ़ रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव के करीबी संदीप ने थाना ताजगंज में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्यभान यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के खिलाफ जान से मारने की धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले सत्यभान यादव ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव सहित चार लोगों पर जानलेवा हमला और धमकाने के संबंध में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया था।
जगदीशपुरा, नई आबादी बोदला निवासी संदीप ने थाना ताजगंज में दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि सत्यभान और रामगोपाल बघेल काफी से प्रार्थी और रामसहाय यादव, पवन यादव से रंजिश मानते हैं। विगत आठ जुलाई को सत्यभान ने शाम लगभग 5.15 बजे मुझे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
नौ जुलाई को रामगोपाल और सत्यभान ने दोपहर लगभग 12 बजे मुझे बिचपुरी-बोदला रोड पर खाली जगह पर पकड़ लिया। अवैध असलाह दिखाते हुए डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। संदीप ने बताया कि चिल्लाने पर भीड़ कुछ राहगीर एकत्रित हो गए, उन्होंने बचाया।
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026