आगरा: ब्रज रिकॉर्ड के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में आज जे पी सभागार खण्डारी परिसर में ब्रज के एक से बढ़कर एक कलाकार ने अपने नृत्य एवं फैशन के जलवे बिखेरे |
आज हुए इस कार्यक्रम का थीम ब्रज था प्रतियोगिताओं में नेल आर्ट, मेहंदी, मेकअप, नृत्य के साथ फैशन के राउंड्स हुए जिनमें पूरे ब्रज से जिसमे आगरा के अलावा, मथुरा, फिरोजाबाद, जलेसर, भरतपुर, अलीगढ़, हाथरस,एटा, मैनपुरी,इटावा आदि जगहों के प्रतिभागियों ने भाग लिया |
स्टेज पर लाइव क्लास हुई जिसमें मेकअप करने की बारीकियाँ बताई गई, जिसमें जितेंद्र श्रीवास्तव ने मेकअप के टिप्स दिए | नृत्य प्रतियोगिता के लिए मुंबई से रोज़ा राना डांस इंडिया डांस, इंडियंस बेस्ट डांसर निर्णायक में थी, कमल के पार्टिसिपेंट्स थे | फैशन के राउंड्स में प्रश्न ब्रज से संबंधित पूछे गए, प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी द्वितीय नायरा शर्मा, तृतीय शालू गुप्ता रहीं | निर्णायक में मिसेज इंडिया द गोड्स बबीता वर्मा थी जो की मैनपुरी से आई थीं |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में फ़िल्म लेखक निर्देशक सूरज तिवारी जिन्होंने ब्रज फ़िल्म इंडस्ट्री बनने की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया की कितना रोज़गार बढ़ेगा इस इंडस्ट्री से, दिल्ली से आए अल्लू अर्जुन के लुक लाइक निशांत, प्रोडूसर एक्ट्रेस प्रियंका, मैगज़ीन ग्लोबल के विशाल भार्गव थे |
ब्रज रिकॉर्ड्स के शिव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया, मुख्य ऑर्गेनाइजर हिमांशी यादव जलेसर से थी |
कार्यक्रम की एंकर जीत राज एवं निक्की सिंह ने की |
कार्यक्रम में ब्रज जसराना की इन्फ़्लुएंसर्स हिना भारती ने कार्यक्रम में शोभा बड़ाई उनके साथ फोटो खिंचाने का क्रेज़ रहा | विशु सिंघानिया ने कार्यक्रम में व्यवस्थाएं संभालीं | अंश करण फिल्म्स ने कार्यक्रम को सजाने में भूमिका निभाई | ब्रज का ये कार्यक्रम अनूठी पहल लिए होने के साथ साथ अलग रंग लिए हुए था |
- कर्नाटक में वाल्मिकी निगम घोटाले पर घिरे मंत्री बी. नागेंद्र ने दिया इस्तीफा: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए बोले— बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरूंगा - August 28, 2026
- नेपाल बाढ़ संकट में आगे आया भारत: पड़ोसी धर्म निभाते हुए विदेश मंत्रालय ने राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ टीम भेजने की पेशकश की - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा को लेकर गरमाई यूपी की राजनीति, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- अखिलेश जी एसी कमरों से बाहर निकलकर देखिये हकीकत - August 28, 2026