आगरा: एंटी नारकोटिक्स टीम ने थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में छापा मारकर नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी। टीम ने इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में करोड़ों रुपये की नकली दवाएं बरामद की। दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फैक्ट्री दवा माफिया विजय गोयल की बताई गई है, वह पहले भी नकली दवाओं के मामले में जेल जा चुका है। बरामद नकली दवाओं की कीमत 4.5 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा टीम को यहां से करोड़ों रुपये की मशीन भी बरामद की। बरामद दवाओं और मशीन आदि की कीमत आठ करोड़ तक होने की भी बात कही जा रही है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स टीम ने शास्त्रीपुरम के मोहम्मदपुर में छापा मारा। यहां एक बिल्डिंग के बेसमेंट में यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी। टीम ने यहां से भारी मात्रा में पैरासीटामोल और एल्पोजोलम सहित नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया। एंटी नाकरोटिक्स टीम ने यहां से दवा माफिया विजय गोयल सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम बरामद दवाओं की सूची बनाने में जुटी हुई है।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026