आगरा। ताजगंज क्षेत्र में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। यह लंबे समय से संचालित थी। कई राज्यों में इसकी सप्लाई हो रही थी। यूरिया और फूड केमिकल से नकली घी तैयार किया जाता था।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को शमसाबाद रोड पर फैक्ट्री में छापा मारा। नीरज अग्रवाल के द्वारा टिन शेड में यह नकली घी फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। फैक्ट्री का पंजीकरण ग्वालियर का बताया गया। 18 ब्रांडों के स्टीकर मिले।
डीसीपी सिटी ने बताया कि फैक्ट्री में नकली घी तैयार किया जा रहा था। जिस ब्रांड की डिमांड आती थी, उसी ब्रांड का टिन के ऊपर लेबल लगाकर भेज दिया जाता था।
गुरुवार सुबह ही अमूल का लेबल लगे 50 टिन यहां से मेरठ के लिए भेजे जाने की जानकारी मिली। यहां से प्रदेश के कई जिलों और दूसरे राज्यों में घी की सप्लाई की जा रही थी। इसका मालिक ग्वालियर का बताया जा रहा है। उसने नीरज अग्रवाल से किराए पर टिनशेड लिया था। शहर में दो स्थानों पर और गोदाम बना रखे हैं। पुलिस अधिकारी पकड़े गए मैनेजर व चार कर्मचारियों से मौके पर ही पूछताछ में जुटे हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026