आगरा। नेशनल चैम्बर भवन जीवनी मंडी में गुरुवार को नई दिल्ली स्थित इंडोनेशिया के दूतावास के अधिकारियों ने उद्यमियों के संग बैठक की और इंडोनेशिया में 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे ट्रेड एक्सपो में आमंत्रित किया।
इंडोनेशिया दूतावास से मौलाना सैयद, मंत्री सलाहकार राजनीति, मिस महात्मा देवी सचिव-3 एवं यूली रियांटो प्रशासन प्रमुख ने चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल और अन्य सदस्यों को बताया कि इंडोनेशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बीटूबी-केंद्रित व्यापार मेला, ट्रेड एक्सपो प्रमुख निर्यात-उन्मुख उत्पादों और सेवाओं को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करता है। इनमें खाद्य, पेय और कृषि उत्पाद, 16 विविध उत्पाद श्रेणियों के साथ, निर्मित उत्पाद, जिसमें मशीनरी, ऑटोमोटिव पार्ट्स, रसायन और वस्त्र जैसे 20 उद्योग शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया और भारत के बीच एक दीर्घकालिक संबंध है जो मज़बूत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर आधारित है। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत आयेंगे। बैठक में विकास मित्तल, गिरीश चंद गोयल, स्पर्श जैन, शैलेन्द्र बंसल, जयकिशन गुप्ता, मनीष बंसल उपस्थित थे। संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने किया।
- संसद के गेट पर जुबानी महायुद्ध: रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा- ऐसे बैठे हैं जैसे करगिल की जंग जीतकर आए हों…राहुल गांधी का पलटवार- ये रहा गद्दार… चेहरा देखो इसका - February 4, 2026
- ’ट्रेड डील नहीं, ये तो ढीलापन है’: अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला, पूछा- अमेरिकी डेयरी उत्पादों से ‘सनातनी व्रत’ कैसे रहेगा सुरक्षित? - February 4, 2026
- सफेद चादर में ‘गुम’ हुआ सातवां अजूबा, घने कोहरे ने छिपाई ताजमहल की खूबसूरती, सैलानी हुए मायूस - February 4, 2026