आगरा: मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भ्रमण करने आई एक बुजुर्ग महिला पर्यटक अपने परिवार से बिछड़ गई। इस पर बुजुर्ग महिला पर्यटक घबरा गई और फिर उसने वहां मौजूद पर्यटन पुलिस कर्मियों से शिकायत की। इसके बाद पर्यटन पुलिस हरकत में आई। पर्यटन पुलिस ने बुजुर्ग महिला पर्यटक से उसके परिजनों की डिटेल ली।
पर्यटन पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले साथ ही अनाउंसमेंट भी कराया। कुछ ही घंटो में पर्यटन पुलिस ने बुजुर्ग महिला पर्यटक के परिजनों को ढूंढ निकाला और उन्हें बुजुर्ग महिला को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक आंध्रप्रदेश से एक परिवार ताजमहल का भ्रमण करने के लिए आया था। ताजमहल भ्रमण के दौरान उस परिवार की बुजुर्ग महिला पर्यटक बिछड़ गई। परिवार से अलग होने पर बुजुर्ग महिला काफी सहम गई। कुछ समझ न आने पर बुजुर्ग महिला पर्यटक ने वहाँ मौजूद पर्यटन पुलिस को आपबीती बताई।
जिस पर पर्यटन पुलिस तुरंत हरकत में आई। महिला से उसके परिजनों की डिटेल लेकर कई टीमों को उस परिवार को ढूंढने के लिए लगा दिया, साथ ही ताजमहल के आसपास अनाउंसमेंट भी कराया। इस पर पर्यटन पुलिस को सफलता हाथ लगी और कुछ देर में पर्यटन पुलिस ने उसे परिवार के लोगों को ढूंढ कर बुजुर्ग महिला पर्यटक को उनके सुपुर्द कर दिया।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026