आगरा। जिले के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेडी बगिया में शनिवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। परंपरा के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी जुलूस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकला।
ट्रांस यमुना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में बैंड-बाजों के साथ निकले इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। मुस्लिम समाज के लोगों ने विश्व कल्याण की कामना करते हुए झंडों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।
पुलिस प्रशासन ने पूर्व बैठक कर क्षेत्रवासियों को दिशा-निर्देश दिए थे, जिसके चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में पार्षद सज्जन अली, शमशेर अब्बास, शोनू भाई, साबिर अली, परवेस मलिक, शकील मलिक, इरशाद मलिक, साकिर मलिक, अंसार मलिक, निज़ाम मलिक, अरमान मलिक, साहिल मलिक, नन्ने मलिक, अख्तर मलिक, सबदर मलिक, इमरान मलिक, शाहिद अली शाह (पत्रकार), मयूर खान (पत्रकार) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
आगरा से संवाददाता मयूर खान की खास रिपोर्ट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026