तीनों चीखते रहे लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, ट्रक के नीचे से चिंगारी भी निकलती रही
आगरा। बसई अरेला क्षेत्र में एक डंपर बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद उन्हें पांच किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। ट्रक के नीचे चिंगारी भी निकलती रही लेकिन उसने ट्रक नहीं रोका। तीनों युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। तीनों की मौत हो गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लोगों को रौंद दिया गया है, उनकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद जानकारी हुई कि डंपर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इसके बाद उस पर सवार तीन लोगों को चालक कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। वह चिल्लाते रहे लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। स्पीड कम करने की जगह उसने स्पीड और बढ़ा दी।
राहगीरों ने पीछा करके डंपर को रुकवाया। इसके बाद चालक को उतार कर उसकी धुनाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान शिवकुमार पुत्र पप्पू निवासी तिवाईगड़ी फिरोजाबाद, किताब सिंह पुत्र नारायन सिंह निवासी तिवाईगड़ी फिरोजाबाद, माखन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भौपुरा निबोहरा के रूप में हुई है।
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026