आगरा। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर पर एक तरफ जहां आस्था का सैलाब उमड़ा, दूसरी ओर इसी पावन मौके पर मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्कैनर क्यूआर कोड सुविधा का शुभारंभ किया।
रंग-बिरंगे फूलों के मध्य विराजे श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए वर्ष 2025 की पहली एकादशी पर श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के मध्य दान दक्षिणा के लिए पारदर्शिता रहे एवं किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए क्यूआर कोड स्कैनर की शुरुआत की गयी।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस नवीन सुविधा के माध्यम से भक्तजन मंदिर से जुड़ी जानकारी, दान प्रक्रिया और अन्य सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। सेवा के शुभारंभ के अवसर पर श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कृष्णा पंडित, साउथ इंडिया बैंक की ब्रांच मैनेजर पायल मलिक आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026