छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के सफल क्रियावन को सीडीओ ने की बैठक
आगरा।छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के सफल क्रियावन के लिए मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार वीएचएसएनडी को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग (आईसीडीएस), पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग को समन्वय स्थापित कर सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग को समन्वय स्थापित कर प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को जनपद स्तरीय ट्रिपल ए मीटिंग आयोजित की जाए। इसके साथ ही सभी सब सेंटर पर भी ट्रिपल ए मीटिंग का आयोजन किया जाए, जिसमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी अपने दस्तावेजों का एक रुपीकरण करें और साथ ही ड्यू लिस्ट तैयार करें।
इस दौरान उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टआहार विभाग के सभी सीडीपीओ को ब्लॉक स्तर पर वीकली रिव्यू मीटिंग में प्रतिभाग करने के लिए आदेशित किया। सीडीओ ने सैम बच्चों का चिन्हीकरण कर ई-कवच पोर्टल पर चढ़ाने के लिए निर्देशित किया। मीटिंग के दौरान उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक पर वीएचएसएनडी मॉनिटरिंग प्लान बनाने के लिए निर्देशित किया।
सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस डिपार्टमेंट, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग को छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर सहयोग करना है। किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस के सत्र स्थल पर 40 प्रकार की लॉजिस्टिक मौजूद हो, वीएचएसएनडी सत्र सुबह 9:00 से 4:00 तक आयोजित किया जाए, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सत्र स्थल पर मौजूद रहे, सभी सुपरवाइजर वीएचएसएनडी सत्र का सपोर्टिव सुपरविजन करें । उन्होंने कहा कि वीकली रिव्यू मीटिंग, ट्रिपल ए मीटिंग, ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग,महिला आरोग्य समिति की बैठक शहरी क्षेत्र में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होनी है ।
आयोजित बैठक के मिनट्स बनाने हैं जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में आयोजित बैठक के मिनट्स साथ लेकर प्रतिभाग करना है। एएनम, आशा, आंगनबाड़ी की काउंसलिंग शत प्रतिशत करना सत्र स्थल पर ही सुनिश्चित करें। एएनम, आशा, आंगनबाड़ी को सत्र से पूर्व आपस में समन्वय स्थापित कर अपडेटेड ड्यू लिस्ट तैयार करना है। यूनिसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा जिस क्षेत्र में वैक्सीन अवॉइड बिहेवियर परिवार ज्यादा है वहां पर कम्युनिकेशन एक्टिविटी कराई जाए, साथ ही सपोर्ट ही सुपरविजन किया जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरुण श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अदीश मिश्रा, डब्ल्यूएचओ से एसएमओ डॉ. महिमा चतुर्वेदी, डीपीएम कुलदीप भारद्वाज, यूनिसेफ से रीजनल कोऑर्डिनेटर अरविंद शर्मा, यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व सीडीपीओ मौजूद रहे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026