आगरा। आगरा में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और शहरी अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल ने नगर आयुक्त को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने भैरों नाले के सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण मुक्त करने, और इसे पैदल व साइकिल पथ के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया है।
उन्होंने प्रस्ताव दिया कि नाले की पटरियों की मरम्मत कर, रेलिंग लगाई जाए और उसे एक मॉडल ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाए, जिससे यमुना किनारा रोड को भैरों बाजार से जोड़ा जा सके। इससे शहरवासियों को एक वैकल्पिक और सुरक्षित मार्ग मिलेगा और ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि शहर के अन्य नालों पर भी इसी तरह की कार्यवाही करते हुए उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कर पैदल और साइकिल पथ के रूप में बदला जा सकता है। यह पहल न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि पर्यावरण और नाले के रखरखाव में भी मददगार होगी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह विषय पूर्व में भी कई बार उठा है, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने नगर आयुक्त से नवाचारात्मक दृष्टिकोण और साहसिक निर्णय की अपेक्षा जताई है।
- मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी जानलेवा: हर साल एक लाख मौतें, डॉ. चिनू अग्रवाल बोलीं— पारिवारिक तनाव और संवादहीनता बन रही बड़ी वजह - October 10, 2026
- सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा: शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत 12 घायल - October 10, 2026
- CJP के दिल्ली प्रदर्शन पर गरमाई सियासत: अखिलेश बोले- ‘आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह बन जाएगा जंतर-मंतर’ - October 10, 2026