आगरा: थाना न्यू आगरा के अंतर्गत दयालबाग में मंगलवार की सुबह एक युवती का शव मिला है। यह शव कल्याणी हाइट्स के पास यमुना किनारे मिला। शव नग्नावस्था में था। मृतका के हाथ पर गहरा घाव है। माना जा रहा है कि हत्या कर शव को यमुना में फेंका गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना न्यू आगरा पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने यमुना में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पानी में पड़े होने से शव फूल गया था। पुलिस के अनुसार, युवती के दांए हाथ पर कोहनी और कलाई के बीच में गहरा घाव है। इसके अलावा शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं है। बाएं हाथ में चांदी की चूड़ी और राखी बंधी हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
आशंका है कि महिला की किसी और जगह हत्या कर शव को यहां फेंका गया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026