आगरा। डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज, सिकंदरा में आज श्री राम चैरिटेबल ब्लड बैंक, आगरा के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर में रक्तदाताओं को श्री राम चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से उपहार, रक्तदान प्रमाण पत्र एवं एक वर्ष के लिए वोलंटरी डोनर कार्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के अध्यक्ष ने रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा, “भगवान का दिया कभी अल्प नहीं होता और रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता। आओ मिलकर रक्तदान करें।”
डावर फुटवियर के प्रबंधक राजीव मिश्रा ने स्वयं भी रक्तदान किया और उपस्थित रहकर सभी सहयोगी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर के आयोजन में रमेश कुमार यादव, गोपाल सिंह, देवेंद्र उपाध्याय एवं रवि कुमार तिवारी का विशेष सहयोग रहा।
- आगरा की जरदोजी कला से अभिभूत हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी: बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक गुरमीत कालरा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कारीगरों से की मुलाकात - October 4, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास प्रदर्शन मामला: अदालत से राहत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता, समर्थकों के जुलूस के दौरान पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक - October 4, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “बात सीट की नहीं, गठबंधन की जीत की है” - October 4, 2026