आज सावन मास का पहला सोमवार है । सावन मास में सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने की परंपरा है माना जाता है. कि इस दिन शिवलिंग पर विधि विधान से जल चढ़ाने पर जीवन में आई कठिनाइयां दूर होती हैं ऐसे में सोमवार के दिन आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर, राजेश्वर मंदिर, कैलास मंदिर, रावली महादेव, बल्केश्वर महादेव सहित कॉलोनियों में स्थित शिव मंदिरों पर काफी संख्या में लोगों को जलाभिषेक करते देखा गया।
https://x.com/Up18N/status/1815290607755022399?t=a1T0VSbeT8fxZk8K1DFdPQ&s=19
सुबह 4:00 बजे से लोगों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया था. उमस भरी गर्मी में भी शिव भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती हुई थी महिलाएं पुरुष और बच्चे शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे थे तमाम लोगों को रुद्राभिषेक करते भी देखा गया ।
उमस भरी गर्मी भी शिव भक्तों को जलाभिषेक करने से नहीं रोक सकी मौसम पर आस्था भारी पड़ी । सुरक्षा की दृष्टिकोण से मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रही।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026