-रविवार को दोपहर 3 बजे आगरा में पहली बार सजेगा महानाट्य चक्रव्यूह का महामंच
− हरिद्वार की दिव्य प्रेम सेवा मिशन पंजीकृत सामाजिक संस्था कर रही है भव्य आयोजन
− शहरवासियों को निमंत्रण देने के लिए हुआ आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन
− महाभारत के महानायक श्रीकृष्ण की भूमिका में होंगे सुप्रसिद्ध कलाकार नितिश भारद्वाज
आगरा। शंखनाद हो चुका है, संसार के सबसे बड़े युद्ध के महान क्षण के साक्षी बनने के लिए आगरा के लोग अतिउत्साह से परिपूर्ण हैं। सृष्टि के महानायक श्रीकृष्ण की जीवंत भूमिका को देखने को शहरवासी एक एक क्षण गिन रहे हैं। आस्था,संस्कार और कला की त्रिवेणी का संगम बनने जा रहे महानाट्य “चक्रव्यूह” के लिए शनिवार को आमंत्रण पत्र का विमोचन आयोजन स्थल सूरसदन पर ही किया गया।
सर्वप्रथम संस्था का परिचय देते हुए संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी ने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवा कुंज, चंण्डीघाट, हरिद्वार में कुष्ठ रोगियों एवं अन्य सेवा प्रकल्पों को समर्पित संस्था है, जोकि विगत 30 वर्षाें से कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी चिकित्सा, शिक्षा के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा अपने कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराने, संस्था के उद्देश्य हेतु जिन बालक बालिकाओं की आवश्यकता है, उन तक संस्था का विषय पहुंचाने के उद्देश्य से समाज के बीच इस तरह के प्रेरणादायक कार्यक्रमोंं के माध्यम से किये जा हैं। संस्था से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण,संघ से सह सरकार्यवाहक डॉ.कृष्ण गोपाल सहित देश के तमाम नामचीन राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम संयोजक सीए संजीव माहेश्वरी ने बताया कि महानाट्य चक्रव्यूह के माध्यम से जीवन एक चक्रव्यूह है, सद्कर्मों से ही इसे तोड़ा जा सकता है, का संदेश दिया जाएगा। महानाट्य अतुल सत्य कौशिक द्वारा लिखित एवं निर्देशित है।
स्वागत मंत्री अभिनव मौर्या ने शहरवासियों से इस कालजयी महानाट्य का दर्शक बनने का आमंत्रण दिया। कहा कि आगरा अब मुगलिया पहचान से इतर अपनी सनातनी पहचान पुनः स्थापित कर रहा है। आध्यात्मिक आनंद देने वाले महानाट्य चक्रव्यूह का साक्षी अधिक से अधिक लोगों को बनना चाहिए।
आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह का संचालन करते हुए सह संयोजक ललित शर्मा ने बताया कि रविवार को आगरा पहली बार महाभारत की दिव्य और भव्य कथा का साक्षी बनेगा। सूरसदन प्रेक्षागृह में दोपहर 3 बजे से महानाट्य “चक्रव्यूह” का मंचन होगा। 90 के दशक में हर भारतीय के हृदय में श्रीकृष्ण की छवि को साक्षात उतारने वाले मंझे हुए अभिनेता नितिश भारद्वाज महानाट्य में उसी छवि को पुनः जीवंत करेंगे। उन्होंने बताया कि संपूर्ण नाटक में संवाद काव्यमय होंगे।
संयोजक मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि चक्रव्यूह में फंसकर अभिमन्यु की मृत्यु पर आधारित नाटक कर्म, धर्म, निष्ठा एवं माता पिता के उत्तरदायित्वों जैसे विभिन्न संदेशाें पर आधारित होगा।
स्वागाताध्यक्ष सोम कुमार मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामाजिक संस्थाओं एवं विभूतियों का सम्मान करने के साथ ही संस्था का परिचय दिया जाएगा। इसके बाद नाटक का मंचन आरंभ होगा।
आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में शुभम नैचुरल, राघवेंद्र, निशांत प्रजापति, राहुल जोशी, मोहित सोलंकी, आलोक गर्ग, आशीष पारशर, गोविंद दुबे, विनायक मुदगल, उज्जवल चौहान, तान्या सिंह, दीप विनायक पटेल, आशीष त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026