आगरा: नगर निगम द्वारा भले ही रोस्टर घोषित कर प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा हो, या फिर यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक क्लियर होने के दावे किए जाते हो, लेकिन कुछ क्षेत्रों से अतिक्रमण बिल्कुल नहीं हट पा रहे हैं। इसका नुकसान वाहन चालकों को झेलना पड़ रहा है और उन्हें घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। दुकानदार भी परेशान हैं ट्रैफिक जाम के कारण ग्राहक उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
शाहगंज क्षेत्र के दुकानदार विकास धनवानी ने शिकायत की है कि बुधवार सुबह से ही शाहगंज मार्ग पर भीषण जाम लगा हुआ है। तपती गर्मी में जाम के हालात से जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है।
विकास धनवानी ने नगर निगम और यातायात पुलिस से इस ओर अविलंब ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि पृथ्वीनाथ फाटक और सीओडी चौराहे से आने वाले सभी वाहन कार, बस, लोडिंग ऑटो को एमजी रोड से भेजा जाए या डायवर्ट किया जाए।
उन्होंने कहा कि रोजाना लगने वाले जाम की वजह से यहां का यातायात व व्यवसाय दोनों ठप हैं। घंटों जाम की वजह से एम्बुलेंस में मरीजों की जान भी जा चुकी है।
- गोंडा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी गानों पर डांस: बुर्के में हिंदू छात्राओं के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश - August 18, 2026
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026