आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में मेहताब बाग रोड पर सर्राफा कारोबारी आनंद वर्मा को गोली मारने की घटना में एक नई जानकारी यह सामने आई है कि उसे गोली मारने का आरोप एक महिला के के भाई पर है। गोली मारने के पीछे प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।
घायल कारोबारी को उपचार के लिए अब पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने में भी जुटी हुई है। सुशील नगर के रहने वाले आनंद वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा ज्वेलर्स का काम करते हैं। आज शाम वह स्कूटी से मेहताब बाग की तरफ जा रहे थे। अचानक पीछे से आए व्यक्ति ने उनकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह नीचे गिर पड़े।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास लोगों में भगदड़ भी मच गई। लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। कारोबारी को गोली मारे जाने की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। वह पीड़ित को पहले ट्रांस यमुना कालोनी के गोयल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां से पुष्पांजलि हॉस्पिटल में रैफर कर दिया गया है।
प्रथम दृष्टया मामला महिला के विवाद को लेकर निकला है। सामने आ रहा है कि महिला के भाई ने उसे गोली मारी है। वह पुरा गोवर्धन का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026