आगरा। थाना इरादतनगर क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में दबंगों ने आज दोपहर ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। उनके हाथ में लगे सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। ग्राम पंचायत अधिकारी ने इस मामले में पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम पंचायत अधिकारी मदन कुमार ने बताया कि वह आज दोपहर करीब 1.30 बजे ग्राम मुबारकपुर में मंदिर के पास चल रहे नाली निर्माण को नीरज उर्फ बंटी और उनके पिता दीवान सहित चार-पांच लोगों द्वारा तोड़े जाने की सूचना पर गांव पहुंचे। वह लोगों से नाली निर्माण तोड़े जाने के बारे में पूछताछ कर रहे थे, तभी नीरज उर्फ बंटी तथा दीवान सिंह सहित चार-पांच लोगों ने गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।
हमलावरों ने उनके हाथ में लगे दस्तावेज भी फाड़ डाले। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया घटना के समय मौके पर मजदूर व मिस्त्री निर्माण कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ गढ़ी उसरा के ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार और सामग्री सप्लायर हरिओम भी मौके पर थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026