आगरा। नगर निगम में बसपा पार्षदों के धरने के बीच महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी पार्षद के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा और जो अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि सदन व कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्तावों की अनुपालन आख्या समय से प्रस्तुत की जाए, लेकिन लगातार देरी से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मेयर ने कहा कि पार्षदों के साथ भेदभाव निंदनीय है और अधिकारी अगर जनता के हितों से खिलवाड़ करेंगे तो बख्शे नहीं जाएंगे। महापौर ने कहा कि अधिकारी यदि समय पर फाइलें नहीं चलाते, तो उसका असर सीधे जनता के कार्यों और सुविधाओं पर पड़ता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को पूरी निष्ठा से निभा रही हैं और नगर निगम के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026